खरड़। सदर पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब की दो पेटियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वह गांव त्यूड़ में पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव की ही एक महिला अपने घर में बनी दुकान में चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब सस्ते भाव में लाकर यहां पर लोगों को महंगे दामों में बेचती है। इस पर पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर दुकान से अवैध शराब की दो पेटियां बरामद कर लीं। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में महिला रमेश रानी उर्फ भोली के खिलाफ एक्साइज एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। संवाद