फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मधुमक्खी पालन पर्यावरण स्वच्छता और मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट चौक के पास कालकट भवन किसान विकास चैंबर की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन दिवस पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मधुमक्खी पालन के पेशे को पर्यावरण स्वच्छता के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी बताते हुए कहा कि शहद का महत्व संसार में मानव जीवन की सांसों से शुरू होता है और अंत तक किसी न किसी रूप में मानव से जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के अनुसार भी शहद के अनेक लाभ हैं। भारत में शहद उद्योग और व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। मधुमक्खियां न केवल शहद उपलब्ध कराती हैं, बल्कि परागण के माध्यम से कई फूलों के बीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाती हैं। इस मौके पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति सतबीर सिंह गोसल, पंजाब किसान विकास चैंबर के उपाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, पंजाब किसान विकास चैंबर के सचिव बलविंदर सिंह सिद्धू और चेयरमैन कुलदीप सिंह रंधावा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें