फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं, सोसाइटी वासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली स्थित गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब स्थित दि हरमिटेज पार्क नामक सोसाइटी के लोग बिल्डर के खिलाफ मूलभूत सुविधाएं प्रदान न करने पर पिछले 4 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, उनकी ओर से लगाए बैनर्स को बिल्डर ने पुलिस बुलवाकर उतार दिया। दूसरी ओर, बिल्डर की कार्यप्रणाली से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने बिल्डर के सेल्स ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

हरमिटेज पार्क सोसाइटी के अजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, अश्वनी कुमार, रोहित अरोड़ा, पवन चड्ढा, मानिक शाह, अंशू सिंगला, श्वेता शाह, डिंपल सोनी, महक चड्ढा, लत्ता राणा, निशा जयसवाल, अनिता वडेरा, सतविंदर कौर, ने बताया कि उन्होंने बिल्डर की ओर से दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर मुंह मांगी कीमत देकर यहां मकान खरीदे थे, परंतु बिल्डर द्वारा आजतक उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा हुआ है। दरअसल बिल्डर की ओर से उन्हें घर खरीदते समय आगामी 3 वर्षों में क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, जिम आदि मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का वादा किया था, परंतु 2016 में खरीदारों द्वारा बनाए एग्रीमेंट की समयसीमा 2019 में समाप्त हुए डेढ़ साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आजतक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाईं।
आलम ये है कि सोसाइटी के अंदर सुरक्षा के नाम पर केवल गेट पर सुरक्षाकर्मियों को बैठाया हुआ हैं और पूरी सोसाइटी के अंदर किसी तरह के कर्मचारियों को तैनात नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वे लगातार बिल्डर से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात भी की, परंतु बिल्डर ने उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया। वहीं, बिल्डर की वादाखिलाफी से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने शनिवार से धरना शुरू किया गया, जिससे आहत होकर बिल्डर ने पुलिस बुलवाकर लोगों द्वारा लगाए बैनर्स उतरवा दिए।
विज्ञापन

कोट्
सोसाइटी वासी धरना प्रदर्शन करें हमें कोई ऐतराज नहीं, लेकिन इनकी ओर लगाए बैनर्स में हमारी कंपनी खिलाफ गलत शब्दावली लिखकर दुष्प्रचार किया जा रहा था। इसको लेकर हमने शिकायत पुलिस को दी थी और शिकायत के बाद पुलिस ने बैनर उतरवा दिए हैं। दरअसल सोसाइटी वासियों की मांगों को पूरा करने के वचनबद्ध हैं, जो सोसाइटी के हेंडओवर तक प्रदान कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

-कमल जिंदल, बिजनेस हेड, दि हर्मिटेज पार्क, जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें