फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महीनों से बंद पड़ी निगम की लाइब्रेरियां अब, जल्द खुलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के विभिन्न पार्कों में बनाई गई लाइब्रेरियों में अब लोग सैर करने के साथ ही पढ़ाई का आनंद भी उठा पाएंगे। नगर निगम ने उक्त लाइब्रेरियों को अब रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से चलाने का प्रस्ताव पास किया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को निकाय विभाग को भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलते ही उक्त प्रस्ताव को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के समय में उक्त लाइब्रेरियां बनाई गई थी। यह लाइब्रेरियां उन पार्कों में बनाई गई, जहां पर अधिक लोग आते हैं। उक्त लाइब्रेरियां को लोग सही तरीके से इस्तेमाल कर फायदा उठा पाएं। यह चीज काफी समय से नगर निगम के लिए सिरदर्दी बनी हुई थी। क्योंकि नगर निगम ने उक्त लाइब्रेरियों के सामान और किताबें आदि ले ली थीं। लेकिन इन लाइब्रेरियों को चलाने के लिए उचित स्टाफ नहीं था। निगम ने कुछ स्टाफ अनुबंध पर भी रखा था, लेकिन ऑडिट के आब्जेक्शन के बाद से इन लाइब्रेरियों पर ताला लग गया था। इसके बाद कोरोना काल आया गया था। तब से लेकर अब तक लाइब्रेरियां बंद पड़ी हैं। इस मामले को लेकर कई इलाकों की सीनियर सिटीजन एसोसिएशन कई बार नगर निगम से मिल चुकी हैं। इसके बाद नगर निगम इसके लिए बाकायदा कई प्रस्ताव भी लाया। जिसे हाउस में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके बाद अब लाइब्रेरियों को चलाने की जिम्मेदारी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन संभालेगी।
इससे लोगों का फायदा होगा और निगम करीब 150 पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपकर यह इस्तेमाल कर चुका है, जो कि पूरी तरह से कामयाब रहा है। नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि उनकी कोशिश यही है कि लोगों को इस चीज का फायदा मिले। इन लाइब्रेरियों में सिल्वी पार्क फेज-10, रोज गार्डन फेज-3बी1, सेक्टर-70, सेक्टर-69, सेक्टर-70, सेक्टर-65, सेक्टर-56 के नेबरहुड पार्क की लाइब्रेरी शामिल हैं।
विज्ञापन

लाइब्रेरियों पर शुरू से चल रही क्रेडिट वार
शहर की लाइब्रेरियों को लेकर शुरू से ही क्रेडिट वार राजनीतिक दलों में चलती रही है। अकाली दल के नेता इन लाइब्रेरियों का क्रेडिट खुद को देते हैं, जबकि कांग्रेस नेता इस काम को अपनी उपलब्धि बताते हैं। इतना ही नहीं जब इन लाइब्रेरियों का कुछ समय पहले शुभारंभ हुआ था तो उस समय भी अकाली दल और कांग्रेस में क्रेडिट वार दिखी थी। उस समय नगर निगम पर अकाली दल का कब्जा था। ऐसे में अकाली दल की ओर से पहले लाइब्रेरियों का शुभारंभ किया गया, जबकि बाद में सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें