फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामले में सीएम ने अकालियों पर साधा निशाना, सीबीआई पर भी उठाए सवाल

विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रेस कांफ्रेस में जानकारी देते हुए - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। बरगाड़ी बेअदबी मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खारिज करते हुए शिरोमणि अकाली दल को आड़े हाथ लिया। वहीं उन्होंने सीबीआई की भूमिका पर भी सवाल उठाए। भारत-पाक संबंधों में आई तल्खी के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अपने वादे को निभाएगा और करतारपुर कॉरिडोर प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करेगा। सूबे में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात पर सीएम ने कहा कि राज्य में 1700 करोड़ रुपए का नुकसान होने का शुरुआती अनुमान है। राज्य सरकार किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी सरबत सेहत बीमा योजना की शुरुआत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बरगाड़ी बेअदबी मामले पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अकालियों ने शुरू से ही बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की है। वहीं सीबीआई पर केंद्र सरकार के इशारे पर बेअदबी मामले की क्लोजर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।
क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ अदालत में पहुंची राज्य सरकार
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ अदालत पहुंच चुकी है ताकि इसकी सही जांच कर इसे कानूनी नतीजे तक पहुंचाया जा सके। पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे को जानबूझ कर सीबीआई को सौंपा ताकि केंद्रीय एजेंसी की जांच को प्रभावित किया जा सके।
विज्ञापन

ठोस बात न करना सुखबीर की पुरानी आदत : कैप्टन
1984 के सिख विरोधी दंगों में राजीव गांधी द्वारा तथ्यों को भटकाने के आरोपों पर सुखबीर बादल पर पलटवार करते हुए कैप्टन ने कहा कि जब दंगे हुए, तब सुखबीर बादल अमरीका में थे, भारत में क्या हुआ, उन्हें कुछ नहीं पता। कैप्टन ने कहा कि ठोस बात न कर इधर-उधर की बातें करना सुखबीर की पुरानी आदत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें