फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में पानी की टंकियों, टावरों पर प्रदर्शन और जाम लगाने पर पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने जिले में पानी की टंकियों, ट्यूबवेलों और सरकारी व निजी इमारतों पर चढ़कर प्रदर्शन पर रोक लगाई है। यह आदेश 19 अगस्त से 18 अक्तूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन




इन स्थानों के आसपास धरने-रैलियां करने और सड़कों पर जाम लगाने पर भी पाबंदी रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत ये आदेश जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि विभिन्न कर्मचारी और बेरोजगार संगठन अपनी मांगों को लेकर ऊंची इमारतों व टंकियों पर चढ़कर प्रदर्शन करते हैं। इससे प्रदर्शनकारियों की जान को खतरा रहता है। साथ ही, कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें