मोहाली जिला प्रशासन ने बड़ा फरमान सुनाते हुए नौजवानों को बड़ा झटका दिया है। बार संचालक निर्देशों पर जरूर अमल करें। प्रशासन ने हुक्का बारों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। डीसी दलजीत सिंह मांगट ने सोमवार को पूरे जिले में धारा-144 लागू कर दी है। इसके तहत हुक्का पीने और पिलाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। डीसी ने बताया कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ रेस्टोरेंट व हुक्का बारों में आने वाले विजटरों को हुक्का सर्व किया जाता है। इससे मानव शरीर व गलत असर पड़ता है। खास करके स्कूल व कॉलेजों में पढ़ते नौजवान भी हुक्का बारों का शिकार हो रहे है। लोगों के हितों के ध्यान में रखते हुए हुक्का बारों पर पाबंदी के हुकुम लगाए गए है। यह आदेश 30 सितंबर तक चलेंगे।