फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना क्रिकेट अकादमी ने अमरावती-11 को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

बलटाना क्रिकेट अकादमी ने अमरावती-11 को तीन विकेट से हराया
शिवम ने नाबाद 110 रन जड़कर बेहतरीन प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना क्रिकेट अकादमी और अमरावती-11 के बीच अंडर-19 वनडे मैच में बलटाना क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत हासिल की। अमरावती-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने 49.1 ओवर में 295 रन बनाए। आदित्य गर्ग ने 85 रन, जिगर सोढ़ी ने 41 रन और आर्यमन ने 41 रन बनाए। बलटाना क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सुनील यादव ने 8 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि शिवम ने 5 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए। रोहित ने 6 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया। बलटाना क्रिकेट अकादमी ने 296 रनों का लक्ष्य 48.2 ओवर में हासिल कर लिया। शिवम ने नाबाद 110 रन बनाए, जबकि दीपक यादव ने 49 रन और सुनील यादव ने नाबाद 44 रन बनाए।
विज्ञापन

अमरावती-11 के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। मयंक गर्ग ने 7.2 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि आदित्य गर्ग ने 5 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए। शरव ने 5 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट ली। इस जीत के साथ ही बलटाना क्रिकेट अकादमी ने अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें