फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आज खुलेगा मतपेटियों का फैसला, 124 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर चुनाव में उतरे 124 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज मतगणना के साथ हो जाएगा। 26 मई को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए मतदान के बाद मतपेटियों में बंद जनता का जनादेश आज खुलेगा और इसके साथ ही तय होगा कि कौन से 31 उम्मीदवार नगर परिषद जीरकपुर की दहलीज पर कदम रखेंगे। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद की 31 सीटों के लिए कुल 124 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें 63 महिला और 61 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने सभी 31 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि कांग्रेस के 28, भारतीय जनता पार्टी के 24 और 10 जीरकपुर उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के बाद से ही सभी दल और प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन असली तस्वीर आज दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। मतगणना गांव छत स्थित कम्युनिटी सेंटर में की जा रही है, जहां सुबह से ही प्रत्याशियों और समर्थकों की हलचल तेज हो गई। प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

हमने वोटों की गिनती संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना माननीय अदालत द्वारा नियुक्त दो ऑब्जर्वरों की निगरानी में होगी, जो सुबह पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों सहित सभी व्यवस्थाओं की जांच करेंगे। गांव छत के कम्युनिटी सेंटर में 14 टेबल लगाई गई हैं। पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 14, दूसरे राउंड में 15 से 28 और तीसरे राउंड में 29 से 31 तक के मतों की गिनती होगी। करीब 60 हजार वोटों की गिनती दोपहर तीन बजे तक पूरी होने की संभावना है। — बलजीत सिंह, चुनाव अधिकारी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें