फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत, कई खिलाड़ियों ने की जीत से आगाज

Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी खेल विभाग की ओर से वीरवार से सेक्टर-7 स्थित खेल परिसर में बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। मुकाबले अंडर- 15 वर्ग में लड़के और लड़कियों के वर्ग में होंगे। शुरुआत खेल निदेशक सौरभ अरोड़ा ने की। पहले दिन लड़कों के अंडर-11 आयु वर्ग में गौरव सिंह ने अनहद सिंह गिल को 15-6, 15-8 से मात दी। समृध ने वैभव को 15-1, 15-1 से हराया। लड़कियों के अंडर-11 वर्ग में पारी ने अमायरार को 15 -1, 15 -1 से, रिधी ने श्रेया शर्मा को 15-5, 15-6 से, सीरत ने दिव्यांशी को 15 -7, 15 -7 से, सान्या गुप्ता ने सान्या हांडा को 15-1, 15-2 से मात दी। लड़कों के अंडर-9 वर्ग में आयुष आनंद ने कनव को 15-3, 15 -1 से, आदित्य ने देविक बंसल को 15-8, 15-6 से और प्रणव भाटिया ने आर्णव दुग्गल को 15 -2,15 -1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें