फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-33 में गैस पाइप क्षतिग्रस्त, धमाके के साथ लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33 में बागवानी विभाग के बाहर स्थित नर्सरी के द्वार पर जेसीबी की खोदाई के दौरान पीएनजी गैस की पाइप लाइन फट गई। इस दौरान धमाका होने से आग लग गई। सूचना पर आनन-फानन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पाकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि सेक्टर-33 स्थित टेरेस गार्डन के साथ नर्सरी के मुख्य द्वार पर जेसीबी से खोदाई का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और धमाके के साथ उसमें आग लग गई। आग से जेसीबी का थोड़ा नुकसान हुआ। बाकी आसपास के इलाके को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर फायर स्टेशन सेक्टर-32, फायर स्टेशन रामदरबार और फायर स्टेशन सेक्टर-17 की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं थीं और उसी समय फायर कर्मियों की ओर से फायर स्टेशन सेक्टर-17 में रक्तदान शिविर भी चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

हादसा स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित सामुदायिक केंद्र में इलाका पार्षद अंजू कत्याल में भी धमाके की आवाज सुनी। उन्हें पता लगा कि गैस पाइप लाइन फटी है। शोर सुनते ही उन्होंने नेट से लेकर गैस पाइप लाइन वालों को सूचित किया। उन्होंने कहा कि मैंने फायर स्टेशन फोन किया। तीन मिनट में गाड़ी पहुंची तभी आग लगनी शुरू हो गई, आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि वहां बागवानी विभाग का ऑफिस है। मौके पर सीवरेज लीकेज की समस्या थी, जबकि गैस पाइप लाइन छह फुट की गहराई पर होनी चाहिए जोचार फुट पर ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें