फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के आज बनेंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना निवासियों के एक महत्वपूर्ण सूचना दी गई है। 19 नवंबर दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक दुर्गा मंदिर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस शविर में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के निवासियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। जिन सज्जनों को चलने-फिरने में परेशानी है, उनके लिए कार्ड बनाने के लिए एक फोटो और आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। आधार कार्ड में फोन नंबर का लिंक होना भी जरूरी है। कार्ड बनाने की फीस 70 रुपये होगी और लेमिनेशन की फीस भी अलग से देनी होगी। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए गिल कॉलोनी के प्रधान अमरजीत तनेजा और सतपाल ने लोगों से समय से आने की अपील की है। यह शिविर समाज के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। सभी पात्र निवासियों से अनुरोध है कि वे इस कैम्प में भाग लेकर आयुष्मान कार्ड का लाभ उठाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें