फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दमन की हत्या का मुद्दा भी गूंजा, अब कमेटी करेगी पीजी हाउस की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की सोमवार को हुई हाउस मीटिंग में गांव कुंभड़ा में हुई दमन की हत्या का मामला भी गूंजा। मुद्दा था अवैध पीजी का, इसमें प्रवासियों की वेरिफिकेशन को लेकर यह मसला उठाया गया था।
विज्ञापन

सेक्टर-68 से पार्षद परमिंदर कौर, गांव कुंभड़ा की पार्षद रमनप्रीत कौर और पार्षद सरबजीत सिंह समाना ने मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू के सामने अवैध पीजी और वहां रहते प्रवासियों की पुलिस वेरिफिकेशन का मुद्दा उठाया। इसके ऊपर मेयर ने पार्षदों से कहा कि वेरिफिकेशन का काम पुलिस का है। अवैध पीजी को लेकर एक कमेटी बनाई जा रही है। इस कमेटी में पार्षदों और अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। यह निगम की हद में पड़ते गांव कुंभड़ा, शाहीमाजरा, मदनपुरा, मोहाली गांव, सोहाना, मटौर में बनै पीजी और बन रहे पीजी हाउस की चेकिंग करेगी। चेकिंग के दौरान इनके नक्शों की जांच की जाएगी और एक रिपोर्ट तैयार करके पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें