फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आयुष्मान भव शुरू, पांच लाख तक का इलाज होगा मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज ने बुधवार को जिला स्तर पर ''आयुष्मान भव'' अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीसी (डी) गीतिका सिंह ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। इसका मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, जागरूकता बढ़ाना और प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। वहीं, यह अभियान पहले से चल रही आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार है जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाकर पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जा रहा है।सिविल सर्जन डॉ. महेश कुमार आहूजा ने कहा कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा जिसे ''सेवा पखवाड़ा'' नाम दिया गया है और यह आगे भी जारी रहेगा। यह अभियान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुरू किया है, जिसका उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना और गांवों और शहरों में अधिक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में टीबी मरीजों की मदद करने वाले निक्केई मित्रों को सम्मानित भी किया गया। इनमें फोर्टिस हॉस्पिटल के विकास और कामा होटल के विनय शामिल थे। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा, उप चिकित्सा आयुक्त डॉ. परविंदरपाल कौर, एसएमओ डॉ. एचएस चीमा, डॉ. विजय भगत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें