लालडू। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा विरोधी अभियान युद्ध नशे के शुरू किया है। इस अभियान के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में पंचों व सरपंचों की मौजूदगी में धर्मगढ़ व बसौली गांवों में जागरूकता यात्रा निकाली गई।
इस यात्रा का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव व वार्ड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाना है। इस मौके पर विधायक ने पंचों और सरपंचों से भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने-अपने गांवों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने की अपील की।
विधायक रंधावा ने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नशे के उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा उठाए गए ठोस कदमों को राज्य भर से भारी समर्थन मिला है। इस अवसर पर इस अभियान के संयोजक सुमित राणा, एसडीएम डेराबस्सी, एसएमओ डेराबस्सी तथा डीएसपी सब डिवीजन डेराबस्सी सहित पार्टी नेता मौजूद थे।