फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा एवं खेलों में अव्वल 65 बच्चे सम्मानित

Tue, 01 Oct 2013 01:45 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-71 की पीपुल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर समागम कोठी नंबर-2396 के सामने वाले पार्क में कराया गया।
विज्ञापन


 समागम में एसडीएम लखमीर सिंह मुख्य मेहमान थे। प्रधानगी सिटीजंस वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम के प्रधान सतवीर सिंह धनोआ ने की।

समागम में पीयू चंडीगढ़ में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. रौणकी राम ने लोगों को भगत सिंह के जीवन और फलसफे के बारे में जागरूक किया।

15 बच्चों ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर अधारित लेख पढ़े और कविताएं पेश कीं। पांच बच्चों ने देशभक्ति गीत सुनाए। श्री हेमकुंट स्कूल के बच्चों द्वारा नाटक का मंचन किया गया।

 इस दौरान एसोसिएशन ने शिक्षा एवं खेलों में विशेष दर्जा प्राप्त करने वाले 65 बच्चों को सम्मानित किया। उन्हें एसडीएम लखमीर सिंह और सतवीर सिंह धनोआ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसोसिएशन के सदस्यों ने भी एसडीएम समेत समागम में पहुंची कई शख्सीयतों का विशेष तौर पर सम्मान भी किया गया।


इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान निर्मल सिंह बिलिंग, महासचिव कुलदीप सिंह, पूर्व पार्षद अमरीक सिंह सोमल, हरपाल चन्ना, जरनैल क्रांति, करम सिंह धनोआ, महिंदर सिंह मावी, बचन सिंह बोपाराय, हरबंस सिंह, देश राज, सुरजीत बेदी, संत सिंह, प्रेम सिंह, पवन कुमार, मनजीत सिंह और गुरदीप सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें