फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार से आमने-सामने की टक्कर में ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीरवार देर रात फेज-4 में एक टैक्सी से आमने-सामने की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय जीनस राय निवासी सेक्टर-56 के रूप में हुई है। ऑटो चालक किसान मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था। वीरवार रात साढ़े 11 बजे वह सब्जी बेचकर अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

जब वह फेज-4 पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो की छत टूट गई और चालक छत से बाहर निकलकर कार के शीशे पर गिरा। ऑटो चालक जीनस राय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे सिविल अस्पताल फेज-6 ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। चालक अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया है।
पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है। मृतक के जानकार जॉनी ने बताया कि करीब एक घंटे तक वह पुलिस को फोन करता रहा लेकिन मौके पर पीसीआर नहीं पहुंची। एक घंटे बाद सिविल वर्दी में एक मुलाजिम आया लेकिन उसने उस पर विश्वास नहीं किया। बाद में वही मुलाजिम वर्दी पहनकर आया। इसके बाद कार्रवाई शुरु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें