फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध शराब के साथ ऑटो चालक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शराब की तस्करी को रोकने के लिए आबकारी निरीक्षक गुरप्रीत सिंह (सर्कल जीरकपुर) के नेतृत्व में टीम ने वीरवार को ढकोली (जीरकपुर) के अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी और एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई कर एक ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें से एक व्यक्ति के कब्जे से शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

यह चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी। गिरफ्तार ऑटो चालक राजन निवासी सेक्टर-28 निवासी आशियाना पंचकूला है। तलाशी के दौरान ऑटो से तीन थैले मिले जिसमे चंडीगढ़ में बिकने वाली देसी शराब की 48 अध्धे और 100 पौव्वे बरामद हुए। पुलिस अनुसार ऑटो चालक राजन ने कबूल किया कि वह यह शराब चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर लाकर गांव सनौली, ढकोली और पीरमुछल्ला एरिया में बेचने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें