फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दैड़ी की चर्चित पंचायत जमीन की चौथी बार होगी नीलामी, 10 सितंबर को खुलेगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने 43 कनाल 3 मरले शामलात जमीन की खुली बोली के लिए यह तिथि तय की है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मोहाली। जिले के दैड़ी गांव की पंचायत जमीन की चौथी बार नीलामी 10 सितंबर को होगी। जिला प्रशासन ने 43 कनाल 3 मरले शामलात जमीन की खुली बोली के लिए यह तिथि तय की है। सरकार ने जमीन का आरक्षित मूल्य 39 करोड़ 24 लाख 75 हजार 72 रुपये प्रति एकड़ तय किया है।

पिछली तीन बार नीलामी प्रक्रिया सफल नहीं हो सकी थी। प्रशासन इस बार नीलामी को सफल बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। नीलामी ''जैसी है, जहां है'' के आधार पर की जाएगी। अचल संपत्ति क्षेत्र के निवेशक और विकासकर्ता इस बोली पर नजर रखे हुए हैं। सफल बोलीदाता को निर्धारित समय में पूरी राशि जमा करनी होगी। ऐसा न करने पर जमा कराई गई राशि जब्त हो सकती है। इस जमीन को लेकर पहले शोरूम निर्माण के आरोप और राजनीतिक विवाद भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीलामी की प्रक्रिया और शर्तें

नीलामी 10 सितंबर को सुबह 11 बजे होगी। यह जिला प्रशासनिक परिसर, सेक्टर-76 स्थित उपायुक्त कार्यालय के कमेटी रूम नंबर 256 में आयोजित की जाएगी। इच्छुक बोलीदाताओं को विज्ञापन प्रकाशित होने के दस दिनों के भीतर सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। यह राशि आरक्षित मूल्य का 25 फीसदी होगी, जिसे बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। केवल वही व्यक्ति या संस्था नीलामी में भाग ले सकेगी, जिसने यह राशि समय पर जमा की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें