फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अटवाल स्पोर्ट्स ने टीकेबी समर टी 10 कप पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। द नॉलेज बस ग्लोबल स्कूल सेक्टर 125 में टीकेबी समर टी 10 कप टूर्नामेंट हुआ। इसमें अटवाल स्पोर्ट्स ने खिताब अपने नाम किया। चार टीमों के इस प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में रायन स्कूल 49, अजीत करम सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल(एक्सिप्स) 123, द नॉलेज बस ग्लोबल क्लब और अटवाल स्पोर्ट्स ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबला अटवाल स्पोर्ट्स और द नॉलेज बस ग्लोबल क्लब के बीच खेला गया। इसमें द नॉलेज बस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनकी पूरी टीम अटवाल स्पोर्ट्स के सामने महज 30 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


गेंदबाज हार्दिक मैन ऑफ द मैच बने
अटवाल स्पोर्ट्स के गेंदबाज हार्दिक ने 2 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 5 विकेट झटके और फाइनल का मैन ऑफ द मैच बने। उनके साथ अक्षित शर्मा ने 2 ओवर में 4 रन देकर 4 विकेट और सक्षम ने 2 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लिया। जवाब में, अटवाल स्पोर्ट्स ने 31 रन बनाकर मात्र 2 विकेट खोकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। हार्दिक (14 नाबाद) और करुणेश (9 नाबाद) ने टीम को जीत दिलाई। टूर्नामेंट के अन्य मैचों में अटवाल स्पोर्ट्स ने एक्सिप्स 123 को 2 विकेट से और रायन स्कूल को 8 विकेट से हराया, जबकि ग्रुप स्टेज में उन्हें नॉलेज बस ग्लोबल क्लब से 5 रन से हार मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें