फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर (नयागांव)। गांव पलहेड़ी के 14 ग्रामीणों के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन का सीएलयू कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने इंडियन कोऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सोसाइटी के प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान आशीष कामरा, सेक्रेटरी अजय सहगल, कैशियर राजेश गिरधर के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव पलहेड़ी निवासी कर्म सिंह ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी कि इंडियन कोऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मानवेंद्र सिंह नोटरी के साथ मिलकर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन के कागजात तैयार किए थे। तैयार किए गए कागजातों से उन्होंने गमाडा से जमीन का सीएलयू कराने की कोशिश की गई थी। उनकी मंशा थी कि सीएलयू करा कर जमीन को ऊंचे दामों पर बेच दिया जाएगा। आरोपियों ने पीड़ित की तरह कुल 14 लोगों के जाली दस्तावेज तैयार किए थे। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच एसपी को सौंप दी थी। जांच के पश्चात मामले में डीडीए लीगल की सलाह पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसएसपी के आदेशों पर मुल्लांपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। डीएसपी खरड़-2 धर्मवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें