फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुराली में घर में घुसने की कोशिश, युवक घायल<bha>;</bha> दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर के वार्ड नंबर आठ में लुटेरों ने एक घर में घुसने की कोशिश के दौरान परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके दो साथी फरार हैं।
विज्ञापन




पंजाब पुलिस में कार्यरत तलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि यह घटना बीती रात लगभग दो बजे हुई। वह अपने माता-पिता के साथ निचली मंजिल पर सो रहे थे। उन्हें पहली मंजिल से दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनी। तलविंदर सिंह अपने माता-पिता के साथ ऊपर गए तो चार लोग कमरे में घुसने का प्रयास कर रहे थे। उनके पास तेजधार हथियार और लोहे की रॉड थी। तलविंदर सिंह ने एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, जिस पर आरोपी ने गंडासी से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। जब उसके माता-पिता मदद के लिए आए, तो आरोपी ने उन्हें लात मारकर गिरा दिया। हाथापाई के दौरान आरोपी खाली प्लॉट की ओर कूदकर फरार हो गया। घायल तलविंदर सिंह को अस्पताल में उपचार दिया गया।



पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

थाना प्रभारी हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जल्द ही आकाशदीप सिंह (बांबा, मलोट) और रवि कुमार (जैतो मंडी, बठिंडा) को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के दो अन्य सदस्य कृष्णा और अर्श (दोनों बांबा, मलोट निवासी) फरार हो गए। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है। फरार सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें