फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तहबाजारी टीम पर हमला, रेहड़ी हटाने के दौरान चले डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की तहबाजारी टीम पर उस समय हमला हो गया जब वह फेज-1 और फेज-4 इलाके में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई कर रही थी। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को फेज-1 मार्केट में सड़क किनारे लगी रेहड़ियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी दौरान कुछ रेहड़ी संचालकों ने विरोध करते हुए टीम को घेर लिया। देखते ही देखते बहस धक्का-मुक्की में बदल गई और हालात इतने बिगड़ गए कि रेहड़ी फरी चालकों ने डंडे से टीम पर हमला करने लगे। स्थिति को भांपते हुए कर्मचारियों को पीछे हटकर खुद को सुरक्षित करना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पहले फेज-4 में बोगनविलिया पार्क के सामने भी कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण माहौल बन गया था। यहां एक महिला ने आगे आकर टीम का रास्ता रोक लिया और जब्त किए जा रहे सामान का विरोध किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान पहले से तय योजना के तहत चलाया जा रहा है। उन्हें लगातार सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते कार्रवाई की गई। फेज-1 में स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा। सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें