फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चौकीदार की हत्या का आरोपी 24 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फैक्टरी के चौकीदार की हत्या के मामले में 24 वर्षों से गिरफ्त से बाहर आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उसके गांव भिरडाना जिला फतेहाबाद (हरियाणा) से काबू किया गया है। पुलिस कप्तान (इंवेस्टिगेशन) सौरव जिंदल और डीएसपी अजीतपाल सिंह की अगुवाई में पीओ स्टाफ के इंचार्ज एसआई बलविंदर सिंह सहित टीम ने 18 फरवरी 2026 को सवर्ण कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को 16 अगस्त 2003 को भगोड़ा घोषित किया गया था।
विज्ञापन

उसके खिलाफ थाना फेज-1 मोहाली में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार 7/8 मई 2003 की दरमियानी रात आरोपी ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 स्थित सनटाइम एजेंसी फैक्टरी में शीशा तोड़कर प्रवेश किया और वहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार दीनानाथ की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले इसी फैक्टरी में चौकीदार था, लेकिन पैसों की हेराफेरी की शिकायत के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी फैक्टरी से नकदी लेकर भाग गया था। वह हरियाणा में ठिकाने बदलता रहा। वह गुरुग्राम में पेंटिंग का काम करता था। हाल ही में गांव आने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें