फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में रेहड़ी लगाने वाले नौजवान पर हमला, नकदी व मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शनिवार रात ट्रक यूनियन के पास कुल्फी की रेहड़ी लगाने वाले एक नौजवान पर हमला कर तीन लुटेरे उससे पांच हजार रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। लोगों ने रेहड़ी चालक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल जतिंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात को वह मुबारिकपुर की तरफ से रेलवे फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए ट्रक यूनियन के नजदीक रेहड़ी खड़ी करने जा रहा था। जब वह फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के नजदीक पहुंचा तो तीन नौजवानों ने उस पर ईंट के साथ हमला कर जख्मी कर दिया। लुटेरे उसके पास से 5 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
तीन दिन पहले भी हुई थी वारदात
इलाके में लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले चार इनोवा सवार लुटेरे एक चंडीगढ़ निवासी सुनियार से करीब एक लाख 20 हजार रुपये व लाखों रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस उनका कोई सुराग नहीं लगा पाई। इससे पहले भी चोर गांव हैबतपुर व जवाहरपुर से भैंसे चोरी कर ले गए थे जिनका पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें