सर्टिफिकेट हासिल करतीं तंगोरी कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रिंयका नेगी।
शहीद ऊधम सिंह कॉलेज तंगौरी की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका नेगी चोपड़ा ने रीजनिंग मिसेज इंडिया-2019 का खिताब जीत कर मोहाली का नाम रोशन किया है। पुणे में हुए राष्ट्रीय स्तर के इस मुकाबले के फाइनल में देशभर से आए प्रतिभागियों ने मंच पर जलवे बिखेरते हुए फैशन की दुनिया के रंग दिखाए।
तीसरा राउंड ड्रेसअप का रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने राज्यों के पहनावों का प्रदर्शन किया। आखिरी दौर सवाल-जवाब का रहा, जिसमें जजों ने प्रतिभागियों से संवेदनशील सवाल पूछे। प्रतिभागियों ने अपनी सोच के अनुसार सवाल का जवाब दिया।
आखिर में प्रियंका को रीजनिंग मिसेज इंडिया -2019 चुन लिया गया। प्रियंका ने इस उपलब्धि के लिए अपने परिवार और कैंपस मैनेजमेंट द्वारा दिए हर सहयोग के लिए धन्यवाद किया।