फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिए दुधारू पशुओं की मौत की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कंडाला और सफीपुर में दुधारू पशुओं की मौत की जांच के लिए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम के आदेश पर डीसी ने एडीसी को जांच सौंप दी है। एडीसी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। जहरीली फीड खाने से दोनों गांवों में चार दिन में कई दुधारू पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दुधारू पशुओं की बड़ी संख्या में हुई मौत के बाद हरकत में आई सरकार ने जहां शनिवार को बीमार पशुओं के इलाज के लिए कैंप लगाया था, वहीं सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। रविवार को सीएम ने मामले की जांच के लिए डीसी मोहाली गिरीश दियालन को आदेश दिए। इसके बाद एडीसी (डी) अमरदीप सिंह बैंस को जांच सौंपी गई है। जांच में डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन मोहाली डॉ. निर्मलजीत सिंह उनका सहयोग करेंगे। डीसी ने बताया कि अधिकारियों को जिले के गांवों में औचक जांच के आदेश दिए हैं। पशुपालन विभाग की टीमें बीमार पशुओं का इलाज कर रही हैं। इसके लिए डॉक्टर्स की टीमें गांवों में कैंप लगा रही हैं। इसके अलावा गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना और रीजनल डीजीज डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी नॉर्थ जोन की स्पेशल टीम भी वहां पहुंच चुकी है, जो पशुओं को दिए जाने वाले फीड और चारे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें