फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वीआईपी एनक्लेव में हमलावरों ने रिटायर्ड फौजी और उसके बेटे पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारकपुर रोड पर स्थित वीआईपी एनक्लेव में दहशत का माहौल है। एक रिटायर्ड फौजी पर छह लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रिटायर्ड फौजी जनार्धन और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल रिटायर्ड फौजी जनार्धन ने बताया कि कुछ दिनों से उनकी सोसाइटी के कुछ लोगों से उनकी तकरार चल रही थी, जिसने आज हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन

उनके मुताबिक अचानक छह लोग उनके घर के पास आए और डंडों से हमला कर दिया। जब उनका बेटा बीच बचाव के लिए आया तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले के दौरान सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया। पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घायल व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें