फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना किया तो पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी स्थित पान की दुकान के मालिक और उसके बेटे पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। पान की दुकान के मालिक राम गिरि ने बताया कि सात नवंबर की रात करीब पौने 11 बजे वह और उसका बेटा दीपक दुकान बंद कर घर जाने वाले थे कि तभी सात लड़कों ने उन पर हमला कर दिया जिससे उनका बेटा बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुकान बंद करने से करीब आधे घंटे पहले अभिषेक उर्फ निंजा जो उनके घर के पास रहता है, वह उनकी दुकान पर खड़ा हुआ था। दीपक ने उससे पूछा था कि वह कोई सामान खरीदना चाहता है तो बता दे लेकिन उसने मना कर दिया और कहा कि वह किसी का इंतजार कर रहा है। इसके कुछ देर बाद अभिषेक ने दीपक से पैसे मांगे तो उसने पूछा कि पैसे का क्या करना है और कहा कि उसे शराब पीनी है, जिस पर दीपक ने पैसे देने से मना कर दिया। जब वह दुकान बंद करने लगा तो वह अपने साथ लड़कों को लेकर आया जिनके हाथों में रॉड और डंडे थे। उन्होंने उस पर हमला कर दिया जिसे उसे काफी चोटें आईं। बाद में आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में ले जाकर उसे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाकर उसे खरड़ सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि दीपक का बायां हाथ, दाहिने हाथ का अंगूठा टूट गया है और सिर पर करीब 18 टांके लगे हैं। बलौंगी थाना एसएचओ पैरीविकंल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि उन्हें सिविल अस्पताल खरड़ से सूचना मिली है और पुलिस कर्मियों को बयान लेने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें