संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना की प्रबंधक कमेटी की ओर से अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के जन्मदिवस को समर्पित गायिका असीस कौर का धार्मिक गीत शुक्रिया बाबा हनुमान सिंह जी रिलीज किया गया। इस गीत को असीस कौर ने स्वयं लिखा, संगीतबद्ध और गाया है। इसका संगीत मिस्टर डॉप ने तैयार किया है, जबकि वीडियो निर्देशन बॉबी बाजवा ने किया है। इसके निर्माता और प्रेरणास्रोत समाजसेवी सरवजीत सिंह हैं। गीत की प्रस्तुति में बाबा जी के प्रति श्रद्धा और उनके आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया गया है। असीस कौर ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना और बाबा हनुमान सिंह जी की कृपा का विशेष योगदान है। इससे पहले भी उनके द्वारा बाबा जी की महिमा में गाए कई धार्मिक गीतों को संगत का भरपूर प्यार मिला है।