फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हादसे का केस दर्ज नहीं किया तो एसएसपी को दी एएसआई की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-10 निवासी अशोक भल्ला ने मटौर थाना पुलिस के एक एएसआई पर उसकी हादसे की शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने एसएसपी दीपक पारीख को शिकायत दे दी है। इस पर उन्होंने यह शिकायत मटौर थाने के एसएचओ को भेज दी है। अशोक भल्ला ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह आठ मई को सेक्टर-69 और 70 लाइट से जा रहे थे। तभी उल्टी दिशा से आ रही एक स्कूटी सवार युवती ने उनको टक्कर मार दी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस मामले में जब उन्होंने युवती के खिलाफ शिकायत दी तो किसी ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। वह इस मामले में पांच महीने से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं। इससे परेशान होकर उसने एसएसपी को अपनी शिकायत दे दी है। उन्होंने कहा है कि अगर इस मामले में अभी भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह डीआईजी के पास शिकायत लेकर पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें