फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 12 साल पुराना रास्ते का विवाद सुलझा, थानाध्यक्ष सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ के गांव धर्मगढ़ में पिछले 12 साल से चला आ रहा रास्ते का विवाद आखिरकार सुलझा लिया गया है। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह और गांव के वरिष्ठ नागरिकों की पहल पर यह समझौता हुआ, जिससे दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चला आ रहा तनाव खत्म हो गया।
विज्ञापन

इस विवाद में गांव निवासी चरणजीत सिंह, अवतार सिंह और अमरीक सिंह शामिल थे, जिनके बीच जमीन के रास्ते को लेकर मामला मोहाली की अदालत में लंबित था। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह धर्मगढ़ और जगतार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष गुरसेवक सिंह की मध्यस्थता और गांव के गण्यमान्य में मनप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, पंचायत सदस्य पवित्र सिंह, जसवीर सिंह और हरमनप्रीत सिंह की सूझबूझ से यह विवाद आपसी सहमति से हल किया गया।
इस समझौते के तहत दोनों पक्षों ने अदालत से केस वापस ले लिए हैं और अब आपसी सौहार्द से रहना स्वीकार किया है। इस सकारात्मक पहल के लिए दोनों परिवारों ने थानाध्यक्ष गुरसेवक सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया और आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें