फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते ही कोविड वार्ड के खुले ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना के बढ़ते केसों के साथ ही जिला सेहत विभाग पूरी तक चौकस हो गया है। एक तरफ जहां फेज-छह स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मेडिकल साइसेंज में बनाया गया कोविड वार्ड मरीजों के लिए खोल दिया गया है। वहीं, अब जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना टेस्टिंग भी बढ़ाई जाएगी। इतना ही कोरोना के सैंपल जांच के लिए अत्याधुनिक लैब में भेजे जाएंगे ताकि पता लगाया जा सके कोरोना के स्वरूप में बदलाव तो नहीं हुआ है।
विज्ञापन

फेज-6 मेडिकल कॉलेज में कोरोना से निपटने के लिए 100 बेड का पक्का वार्ड तीसरी लहर के समय ही बना दिया गया था। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। हालांकि बीच में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने से इसे बंद कर दिया था। अब जिले में 67 सक्रिय केस हैं। इनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है लेकिन आने वाले समय में स्थिति दोबारा न बिगड़े, ऐसे में इस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। जिले में बीस लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। ऐसे में डॉक्टर मानकर चल रहे हैं कि इस बार कोरोना की लहर से ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
इस मामले में डीसी अमित तलवार ने मंगलवार को ही बैठक कर आदेश दिए थे। उन्होंने साफ कहा था कि कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाई जाए। साथ ही डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जाए।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
कोविड वार्ड खोल दिया गया है। वहीं टेस्टिंग भी निरंतर की जा रही है। अभी तक मोहाली में कोविड का कोई गंभीर मरीज नहीं है। यह वार्ड सिर्फ उन मरीजों के लिए है जिनके घरों में अलग कमरा नहीं है या जिनके पास क्वारंटीन होने के लिए कोई जगह नहीं है। वार्ड में दवाओं से लेकर ऑक्सीजन तक का प्रबंध किया जा चुका है। -डॉ. विजय भगत, एसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें