फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जमीन मिलते ही एप्रोच रोड तैयार कर निर्माण शुरू कर देगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। रेलवे फाटक हटाओ अंडरपास बनाओ संघर्ष कमेटी आरयूबी-123 के आग्रह पर हरमिलाप नगर रेलवे अंडरपास के कार्य की प्रगति का मंगलवार को रेलवे, चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों ने निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद सतनाम सिंह संधू भी अपने अमले के साथ रेलवे फाटक का दौरा करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सांसद संधू ने स्पष्ट किया कि अंडरपास के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं है। काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रोजेक्ट में किसी भी स्तर पर कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही जमीन उपलब्ध करवा दी जाती है, रेलवे तुरंत दोनों तरफ से एप्रोच रोड का निर्माण शुरू कर देगा। इसके बाद अंडरपास का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद अनिल दुबे, बलबीर सिंह ढोल, भूमि अधिग्रहण अधिकारी सौरव अरोड़ा, इंजीनियरिंग प्रमुख जिगना सिंगारिया, रेलवे अधिकारी अजय कुमार, तहसीलदार अवतार सिंह, नायब तहसीलदार मक्खन लाल मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में नारी शक्ति की भागीदारी भी देखने को मिली।


रेलवे फाटक पर लंबे समय से ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या थी। करीब 65 से 70 हजार लोग प्रभावित होते हैं। मामला सामने आते ही इसे केंद्र सरकार तक उठाया गया। अब अंडरपास निर्माण का कार्य फास्ट ट्रैक पर आ गया है। लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। चंडीगढ़ प्रशासन अधिग्रहण कर जल्द रेलवे को जमीन सौंपने की तैयारी कर रहा है। -सतनाम सिंह संधू, सांसद
विज्ञापन




अंडरपास निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भूमि अधिग्रहण कानून-2013 के तहत नियमों के अनुसार की जा रही है। जमीन मालिकों को पर्याप्त समय दिया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही जमीन रेलवे को सौंप दी जाएगी। -सौरव अरोड़ा, भूमि अधिग्रहण अधिकारी



यूटी प्रशासन के हिस्से के 50% भुगतान संबंधी सहमति पत्र रेलवे को दिया जा चुका है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही भुगतान रेलवे को जारी कर दिया जाएगा। -जिगना सिंगारिया, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, सीपी डिवीजन-2, चंडीगढ़



अंडरपास निर्माण कार्य पहले बहुत धीमी गति से चल रहा था। अप्रैल 2025 में इस मामले को सांसद सतनाम सिंह संधू और पार्षद अनिल दुबे के ध्यान में लाया गया। इसके बाद काम में तेजी आई और अब करीब 90% से अधिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। -गुरबिंदर सिंह संधू, प्रवक्ता, रेलवे फाटक हटाओ अंडरपास बनाओ संघर्ष कमेटी आरयूबी-123
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें