फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बदलते मौसम में बढ़ा फ्लू का प्रकोप, सीएचसी ढकोली में रोज पहुंचे रहे 100-120 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बदलते मौसम के साथ फ्लू ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ढकोली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रतिदिन 100 से 120 मरीज फ्लू के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें महिला और पुरुष मरीजों की संख्या लगभग बराबर है। मरीजों में नाक से पानी आना, बलगम, सूखी और गीली खांसी, गले में खराश, हल्का बुखार और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं आम हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में अचानक हो रहे बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एमबीबीएस डॉक्टर सुधांशु ने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह से फ्लू के मामलों में वृद्धि देखी गई है। जनवरी के शुरुआती दिनों में ऐसे मरीज कम थे, लेकिन अब रोजाना बड़ी संख्या में लोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संक्रमण सामान्य दिखने के बावजूद लापरवाही बरतने पर गंभीर रूप ले सकता है।
विज्ञापन



मरीज रखें इन बातों का ध्यान


डॉक्टर ने बताया कि कई मरीज थोड़ी राहत मिलते ही दवा लेना बंद कर देते हैं या पूरा कोर्स नहीं करते। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अधूरा उपचार संक्रमण को दोबारा उभरने का मौका देता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में मरीजों को चिकित्सक द्वारा दी गई दवाओं का पूरा कोर्स करना चाहिए। फ्लू के लक्षण दिखते ही स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लें, ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके और संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
विज्ञापन




फ्लू से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय



डॉक्टरों ने लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है—


मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और ठंडी-गर्म चीजों से बचें।



बाहर से आने के बाद हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं।



भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें।



खांसते या छींकते समय रूमाल या टिश्यू का उपयोग करें।



संतुलित आहार लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।



बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें