फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सादगी से जीतीं अरुणा वशिष्ठ, 20 हजार में किया प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 31 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अरुणा शर्मा वशिष्ठ ने जीत दर्ज की है। खास बात यह रही कि उन्होंने मात्र 20 हजार रुपये में पूरा चुनाव प्रचार किया, जिसमें 22 छोटे होर्डिंग शामिल थे। अरुणा वशिष्ठ लगातार दूसरी बार पार्षद बनी हैं। उनके पति एवं आप ब्लॉक अध्यक्ष राजीव वशिष्ठ ने बताया कि उन्होंने घर-घर जाकर पैदल संपर्क किया और पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगे। वशिष्ठ दंपति ने सादगीपूर्ण प्रचार अपनाते हुए बड़े जुलूसों और खर्चीले कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी। उनकी इस सादगी की शहर में खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें