फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रंगरेज-2025 में देशभर से आए कलाकारों ने दिखाया जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब में दो दिवसीय राष्ट्रीय रंगमंच उत्सव रंगरेज 2025 का आयोजन हुआ। इसमें देशभर के 15 से अधिक राज्यों से आए थिएटर समूहों, कथाकारों, कलाकारों और छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


उत्सव के दौरान सामाजिक मुद्दों पर आधारित नुक्कड़ नाटक, राष्ट्रीय व विश्वविद्यालय टीमों की ओर से प्रस्तुत प्रोसीनियम नाटक, उभरते कलाकारों के मोनोलॉग, रचनात्मक खेल, दर्शक सहभागिता गतिविधियां और छात्रों की ओर से सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली अनूठी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
ग्वालियर, हरियाणा सहित कई राज्यों के प्रतिभागियों ने शीर्ष स्थान हासिल किए। विजेताओं को चितकारा इंटरनेशनल स्कूल्स की वाइस प्रेसिडेंट और डायरेक्टर डॉ. नियति चितकारा ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

उत्सव की सफलता पर चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा कि रंगरेज हमेशा से रचनात्मकता, साहस और समुदाय का उत्सव रहा है। हमें गर्व है कि हम देशभर की प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं जहां वे चमक सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें