फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आरशी कोहाड़ा के घोड़े हीरा ने जीता पहला इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव मानकपुर कल्लर में तीसरी बार घोड़ों की दौड़ का मुकाबला करवाया गया। जिसमें आरशी कोहाड़ा के घोड़े हीरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जगप्रीत भैणी रोड़ा का बादशाह घोड़ा रहा।
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर जुझार सिंह ककराला का घोड़ा कारतूस और चौथे स्थान पर बबर वर्मा का घोड़ा राकेट रहा। पांचवें स्थान पर हैप्पी दोबरची का घोड़ा मिरजा रहा। पहले पांच स्थानों पर रहे घोड़ों के मालिकों को एक-एक बाइक के साथ ट्राफी दी गई। पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने विजेताओं को इनाम बांटे। इस अवसर पर मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती, परविंदर सिंह सोहाना, रणजीत सिंह गिल विशेष तौर पहुंचे।
पूर्व सरपंच कर्म सिंह और कुलविंदर सिंह की देख-रेख में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रणजीत सिंह, गुरतेज सिंह, चरनजीत सिंह,जसवीर सिंह काली, संत सिंह लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें