फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हादसों से परेशान किसानों-ग्रामीणों ने तंबू लगा लालड़ू मार्ग किया जाम

विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान। संवाद 
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। मनौली सूरत से लालड़ू जाने वाला मार्ग बुधवार को दूसरे दिन भी भारी वाहनों के लिए बंद रहा। रोजाना हो रहे हादसों से तंग आकर ग्रामीण स्थायी तंबू लगाकर सड़क किनारे बैठ गए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी बात नहीं मान लेता, वह दिन-रात धरने पर बैठे रहेंगे और इस सड़क से एक भी भारी वाहन को गुजरने नहीं देंगे। भारी वाहनों के लिए रोड जाम करके बैठे पूर्व इंस्पेक्टर महिंदर सिंह, किसान नेता गुरदर्शन सिंह खासपुर, जगजीत सिंह कराला, सतपाल सिंह राजोमाजरा, मोहन सिंह सोढ़ी, जोरा सिंह बनूड़, सरपंच हरबंस सिंह धर्मगढ़, सरपंच स्वर्ण सिंह मठियाड़ा, हरदित सिंह, करनैल सिंह, परमजीत सिंह, सरबजीत सिंह, जगदेव सिंह, गांव मनौली सूरत के हरी सिंह फौजी, हरमिंदर सिंह, बहादुर सिंह, हरदीप सिंह, गुरमेल सिंह, लाभ सिंह, जगीर सिंह हंसला, सोमा सिंह ने कहा कि भारी वाहनों के कारण यह रोड दिन-रात जाम रहता है। तीन गांवों धर्मगढ़, ममौली और मनौली सूरत की हालत बहुत खराब है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस सड़क पर भारी वाहनों के कारण उन्हें अपने घर पहुंचने के लिए घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहना पड़ता है। तंग आकर जाम करने का निर्णय लेना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क जाम किए आज दो दिन हो गए हैं, लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उनसे बात नहीं की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समस्या का समाधान किए जाने तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें