फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालड़ू मंडी में पहले दिन 15 हजार क्विंटल धान की आवक, खरीद नहीं हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अनाज मंडी लालड़ू सहित इसकी सहायक मंडियों में रविवार को धान की आवक शुरू हो गई है, लेकिन देर शाम तक धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई और धान लाने वाले किसान बार-बार आढ़तियों और मार्केट कमेटी के चक्कर काटते जर आए। बता दें कि रविवार को पंजाब में धान की फसल की खरीद का पहला दिन था और कई किसान धान की फसल लेकर अनाज मंडी लालड़ू सहित उसकी सहायक मंडियों तसिंबली और जडौत मंडी में पहुंचे थे, जबकि अनाज मंडी टिवाणा में धान अभी भी आवक शुरू नहीं हुई है। मार्केट कमेटी लालडू के सचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि अनाज मंडी लालडू सहित इसकी सहायक मंडियों जडौत, तसिंबली और टिवाणा में खरीद व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सूखा धान ही मंडी में लेकर आएं ताकि उनकी फसल जल्द खरीदी जा सके। धान लाने वाले किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मंडी सुपरवाइजर जगदीप सिंह ने बताया कि अनाज मंडी लालड़ू समेत सहायक मंडियों में करीब 1500 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जब उनसे खरीद के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज धान खरीद शुरू होने की पूरी संभावना है, जब भी उच्च अधिकारियों से खरीद के लिए बुलावा आएगा, वह उसी समय खरीद शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी लालड़ू में 9 हजार क्विंटल, तसिंबली में 4 हजार क्विंटल और जडौत में 2 हजार क्विंटल धान की आवक हुई है। अनाज मंडी लालड़ू में मार्कफेड, वेयरहाउस और पनग्रेन खरीद एजेंसी धान की खरीद करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें