फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा पत्नी का कातिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा पत्नी का कातिल
विज्ञापन

जीरकपुर में हुलिया बदलकर रहता था गुरप्रीत सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। एक साल पहले महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी हुलिया बदलकर जीरकपुर में ड्राइवर का काम कर रहा था। आरोपी को शुक्रवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि 12 जुलाई 2018 को जीरकपुर के मोना ग्रीन के फ्लैट नंबर 701 टावर बी में रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी ममनप्रीत कौर को मामूली झगड़े के बाद सिर पर फ्राई पैन और स्टील की थरमस से मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के भाई हरनाम सिंह निवासी बीबीवाला रोड गुरु तेग बहादुर नगर बठिंडा के बयान पर 13 जुलाई 2018 को आरोपी के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जीरकपुर में घूम रहा है, जिसको पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपना हुलिया बदलते हुए दाढ़ी रख ली थी और ड्राइविंग का काम कर रहा था। वह फिलहाल बठिंडा रहता था और मोहाली और जीरकपुर आता-जाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें