सेक्टर-77 स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेयरेटरी इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को सेना की पश्चिमी कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल फिलिप काम्पोज ने दौरा किया।
यह संस्थान में उनकी पहली विजिट थी। इस मौके पर उन्होंने संस्थान में कैडेट्स को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही कैडेट्स से रूबरू भी हुए।
कैडेट्स के लिए भी यह पल काफी यादगार थे। संस्थान पहुंचने पर पश्चिमी कमान के कमांडर का भव्य स्वागत किया गया।
संस्थान के डॉयरेक्टर मेजर जनरल बीएस गरेवाल ने संस्थान से जुड़ी हर जानकारी से कमांडर को रूबरू करवाया।
उन्होंने बताया कि संस्थान का अभी सफर शुरू हुआ। लेकिन इसके बावजूद भी संस्थान का सफर काफी उपलब्धियों से भरा रहा है। संस्थान के पहले बैच के सात कैडेट्स नेशनल डिफेंस अकेडमी एवं भारतीय नौ सेना अकादमी ज्चाइन कर चुके हैं।
जल्दी ही वे देश की सेवा करेंगे। कंमाडर ने भी संस्थान में विद्यार्थियों को दी जा रही ट्रेनिंग पर संतुष्टि जताई।
इस मौके आर्मी कमांडर को संस्थान की लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, इंडोर शूटिंग रेंज एवं कैडेट मेस दिखाई गई। साथ ही उन्होंने कैडेट्स के कमरों को भी देखा।
कार्यक्रम के आखिरी में कमांडर ने संस्थान में ट्रेनिंग ले रहे विद्यार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नसीहत दी कि वे कड़ा परिश्रम कर नेशल अकादमी ज्वाइन करें।
इस दौरान संस्थान की तरफ एक स्मृति चिन्ह कमांडर को भेंट किया गया।
इस मौके पर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फिलिप काम्पोज ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में संस्थान राज्य के युवाओं में सेना में जाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का काम करेगा।
उन्होंने संस्थान को हर तरफ से सहयोग देने का वायदा किया। इस दौरान ब्रिगेडियर केडी सिंह, कर्नल एचएस चौहाल व शेमरॉक स्कूल के प्रिंसिपल एयर कमांडर एसके शर्मा भी हाजिर थे।