फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दोनों पक्षों में बहस, एक ने किया फायर करने के प्रयास, कारतूस नीचे गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव मौली से सुखगढ़ रोड पर स्थित एक शराब के ठेके व अहाते के बाहर वीरवार देर रात दो पक्षों में बहस के बाद एक व्यक्ति ने फायर करने की कोशिश की। लेकिन कारतूस नीचे गिरने से फायर मिस हो गया। जब गोली नहीं चली तो दूसरे गुट के लोगों को अपनी ओर आते देख वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार ठेके के साथ ही क्लब में लोग मिलकर पार्टियां कर रहे थे। रात डेढ़ बजे के करीब एक व्यक्ति ने वहां मौजूद कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके परिवार की महिला को गलत नजर से देख रहे हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। दूसरे गुट के लोग ज्यादा थे जिस कारण एक व्यक्ति ने उनके डराने के लिए हवाई फायर करने का प्रयास किया लेकिन कारतूस नीचे गिरने से फायर मिस हो गया। जब लोग उसके पास आने लगे तो वह भाग गया।
इस दौरान किसी राहगीर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस को मौके से एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने कारतूस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है ताकि झगड़े के असल कारणों का पता चल सके। पुलिस ने कहा कि अभी किसी शिकायतकर्ता ने बयान नहीं दिए हैं। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ बात करने पर उन्होंने घटना की पुष्टि करते कहा कि फिलहाल जानकारी नहीं दी जा सकती है, मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें