मोहाली। शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह शौर्य चक्र विजेता सरकारी कॉलेज फेज-6 की बीए थर्ड की छात्रा अर्चना ने 15वें राज्य पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में भाग लेकर पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी है। यह टूर्नामेंट चंडीगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया था। अर्चना के कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल गुरिंदरजीत कौर ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पूरी सुविधाएं दी जाएंगी। जिससे वह भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपना और कॉलेज का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सिमरप्रीत भी उपस्थित थे।