फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त पर दिए जाने वाले स्टेट अवॉर्ड के लिए 25 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। राज्य सरकार की ओर से 15 अगस्त को हर साल की तरह होने वाले राज्य स्तरीय समागम में विभिन्न क्षेत्रों में शानादार काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में सरकार ने लोगों से आवेदन मांगे हैं। इस बारे जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया जिले के वे व्यक्ति, जिन्होंने अच्छा काम किया है या फिर बहादुरी दिखाई है। ऐसे लोग 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। लोगों को अपने इलाके के एसडीएम के दफ्तर में आवेदन करने होंगे। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि समाज सेवा, कला साहित्य, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में बढ़िया काम करने वाले या विशेष क्षेत्रों में काम करने लिए यह अवॉर्ड दिए जाते हैं। इस दौरान मेडल और गर्म शाल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कोविड 19 महामारी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों ने शानदार ड्यूटियां निभाई है। उनके नाम की सिफारिश संबंधित विभाग अपने प्रबंधकीय विभाग के उच्च अधिकारियों के माध्यम से पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के बाद भेज सकते हैं। पंजाब सरकार प्रमाण पत्र 2021 के लिए योग्य सिफारिश, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, व्यक्ति की जीवनी, बायोडाटा और उसकी तरफ से किए गए काम विस्तार में बताए गए हैैं। उसकी पांच कापियां अंग्रेजी और पंजाबी में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें