फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सीमा में भी नहीं ले जा सकेंगे फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से ली जाने वाली परीक्षाएं पूरी तरह से नकलमुक्त होंगी। इसके लिए बोर्ड ने कई अहम फैसले लिए हैं। बोर्ड ने तय किया है कि परीक्षा केंद्र की सीमा में मोबाइल का प्रयोग नहीं होगा। इतना ही कोई अपने पास मोबाइल रख भी पाएगा। इस संबंधी आदेश बोर्ड ने सभी डीईओ और शिक्षा विभाग को भेज दिए हैं। नियम तोड़ने वालों पर बोर्ड कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा संबंधी विद्यार्थियों की चिंताओं को दूर करने के लिए बोर्ड ने विशेष कंट्रोल रूम भी गठित किया है। वहां पर भी लोग फोन करके परीक्षा संबंधी कोई भी जानकारी हासिल कर पाएंगे। आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में बात करने के लिए लोगों को सचिव दफ्तर के नंबर 0172-5227120 या वाइस चेयरमैन के दफ्तर के नंबर 0172-5227130 या चेयरमैन के दफ्तर के नंबर 0172-5227106 पर फोन करना होगा। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के समय में छात्रों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उनकी सहायता के लिए बोर्ड ने स्पेशल स्टाफ लगाया है जो हर समय छात्रों की मदद करेगा।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षा मार्च में करवा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियोंके मुताबिक परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा-144 लगाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के पास पांच या पांच से अधिक लोग नहीं जुट पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें