फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ी सात किलो हेरोइन, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 7 किलो 308 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पांच आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। पहले मामले में अमृतसर के रोहित को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 1 किलो 280 ग्राम हेरोइन मिली है। दूसरे मामले में अमृतसर के जसवंत सिंह उर्फ गोला और उसके चार साथियों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने 5 किलो 14 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीसरे मामले में फिरोजपुर के गुरविंदर सिंह उर्फ गोरा को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 1 किलो 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें