कुराली। विवेकानंद चौक के समीप वार्ड नंबर-3 में वार्डवासियों के सहयोग से 21वां विशाल सर्व सांझा रातजगा धार्मिक समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। समागम की शुरुआत गोगा जाहिरपीर का धुना जलाकर की गई।
इस अवसर पर सोनू नाथ एंड पार्टी भरेली वालों ने बाबा की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग, गुरप्रताप सिंह पडियाला, रणजीत सिंह जीती पडियाला, दीपक शर्मा दीपू, रोमी कंग, हैप्पी वर्मा और भाजपा नेता राकेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति दरबार में नतमस्तक हुए। प्रबंधकों की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। समागम में टिक्की, नूडल्स, मंचूरियन और गोलगप्पे सहित विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए, जिनका श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।