फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली कोर्ट परिसर के बाहर गुरविंदर सिंह हत्याकांड का एक और शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स के बाहर 28 जनवरी को पेशी पर आए गुरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक और शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय गौरव उर्फ बावा निवासी वार्ड नंबर-2, आवा बस्ती, फिरोजपुर के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि 28 जनवरी को अमरदीप कौर पत्नी गुरविंदर सिंह निवासी गांव भगतुपुर जिला गुरदासपुर के बयान पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ सहित दो हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। गुरविंदर सिंह अपनी कार से मोहाली अदालत में पेशी पर आए थे। पेशी के बाद जैसे ही वह कार के पास पहुंचे, दो हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गंभीर वारदात को देखते हुए सीआईए स्टाफ और संबंधित थानों की टीमों को जांच में लगाया गया था। तकनीकी व मानव स्रोतों के आधार पर गौरव उर्फ बावा को नामजद किया गया। पुलिस टीमों ने उसे मोगा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़, विक्की सट्टेवाला और रवि फरीदकोटिया के संपर्क में था। उसी नेटवर्क के एक अन्य मुख्य आरोपी के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। हथियारों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार गौरव पहले भी फिरोजपुर के सिटी थाना में दर्ज हत्या व अन्य धाराओं के मामले में 26 अप्रैल 2024 से भगोड़ा चल रहा था। उसके भाई प्रिंस देशी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस बलतेज सिंह उर्फ बंटी (फरीदकोट) और मंगत सिंह उर्फ मैक्स (फाजिल्का) को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें