फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेंचुरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नयागांव। सेंचुरी पब्लिक स्कूल, नयागांव का 32वां वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में नगर परिषद नयागांव के कार्यकारी अधिकारी विजय जिंदल मुख्य अतिथि और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता एनके वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, लोक नृत्य, लघु नाटिकाओं और संगीत प्रस्तुतियों से समां बांधा।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बंसल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विजय जिंदल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के अध्यक्ष भगत सिंह और निदेशक संतोष सलूजा ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें